Tuesday, January 10, 2023

हरियाणा के सत्यवान सौरभ एवं प्रियंका सौरभ को ‘विश्व हिंदी साहित्य रत्न सम्मान’

 



भिवानी, 10 जनवरी 2023: ‘विश्व हिंदी दिवस’ के अवसर पर 10 जनवरी को हरियाणा के भिवानी जिले के सिवानी उपमंडल के गांव बड़वा निवासी युवा लेखक सत्यवान सौरभ एवं प्रियंका सौरभ को ‘विश्व हिंदी साहित्य रत्न सम्मान 2023’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें देश के हिंदी भाषी 75 साहित्यकारों की सूची में शामिल होने के रूप में मिला। इस कार्यक्रम को 'फॉरएवर स्टार बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स' में दर्ज किया गया है। यह सम्मान संगम अकादमी एवं पब्लिकेशन कोटा द्वारा प्रदान किया गया, जो हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए काम कर रही है।

सत्यवान सौरभ की अब तक चार पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनमें ‘यादें’ (काव्य संग्रह), ‘तितली है खामोश’ (दोहा संग्रह), ‘कुदरत की पीर’(निबंध संग्रह) और ‘इश्यूज एंड पैंस’ (अंग्रेजी पुस्तक) प्रमुख हैं। उनका लेखन न केवल दिल को छूने वाला होता है, बल्कि लोग उनके दोहों के पीछे छुपे उद्देश्य को भी समझ पाते हैं। एक नई किताब ‘संवाद’ भी प्रकाशनाधीन है।

प्रियंका सौरभ, जो महिला सशक्तिकरण की प्रतीक हैं, अपने लेखन के माध्यम से नारी जगत के लिए आवाज उठा रही हैं। उनके द्वारा लिखी गई तीन किताबें – ‘दीमक लगे गुलाब’ (निबंध संग्रह), ‘निर्भयाएं’ (समकालीन नारी की समस्याओं पर आधारित) और ‘द फीयरलेस’ (महिलाओं की प्रगति पर आधारित अंग्रेजी पुस्तक) – हाल ही में प्रकाशित हुई हैं। प्रियंका सौरभ अपने संपादकीय लेखों के माध्यम से समाज की कड़वी सच्चाई और महिला मुद्दों पर लगातार आवाज उठा रही हैं।

सत्यवान सौरभ और प्रियंका सौरभ का यह सम्मान उनके लेखन में उनके समर्पण और साहित्य की सेवा के लिए उन्हें दिया गया है। उनके इस उल्लेखनीय कार्य के लिए सिवानी उपमंडल के साहित्यकारों, शिक्षकों, राजनीतिज्ञों और मित्रों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

🎭 Shabana Azmi Reveals She Nearly Quit Films After On-Set Humiliation

  Veteran actor  Shabana Azmi  has opened up about a deeply emotional experience early in her career that nearly made her quit the film indu...